Connect with us

Cricket

IND vs BAN: क्या साल 2022 में 200 रन बना पाएंगे रोहित शर्मा-कोहली? धवन-अय्यर से पार पाना मुश्किल

Published

on


नई दिल्ली। रोहित शर्मा इस साल बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय कप्तान लय में नहीं थे. टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। पहले वनडे में उसे (IND vs BAN) एक विकेट से हार मिली थी. पहले मैच में रोहित और विराट कोहली दोनों ही नाकाम रहे थे। बात करें साल 2022 की तो दोनों भारतीय दिग्गज वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और इस साल अब सिर्फ 2 वनडे ही बचे हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच कल दूसरा वनडे मैच मीरपुर में खेला जाना है। भारत को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 2022 में 7 वनडे में 33 की औसत से 198 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 76 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर है। स्ट्राइक रेट 104 का रहा। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अब तक 9 वनडे मैचों में 21 की औसत से 184 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक लगाए हैं। स्ट्राइक रेट 74 का है। हालांकि, कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 296 रन बनाए। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान ने टी20 एशिया कप में भी शतक जड़ा था।
“isDesktop=”true” id=”5006565″ >

धवन 700 रन के करीब
शिखर धवन साल 2022 में भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 20 मैचों में 38 की औसत से 677 रन बनाए हैं। 6 अर्धशतक लगाए हैं। 97 रन सर्वोच्च स्कोर है। स्ट्राइक रे 74 से हैं। वहीं श्रेयस अय्यर ने 15 मैचों में 58 की औसत से 639 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। स्ट्राइक रेट 94 का है।

VIDEO: टीम इंडिया ने बनाया शिखर धवन के बर्थडे को खास… ताली बजाते नजर आए हेड कोच राहुल द्रविड़

युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैचों में 71 की औसत से 638 रन बनाए हैं। एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। कोई अन्य भारतीय इस साल वनडे में 600 रन तक नहीं पहुंच पाया है।

टैग: बांग्लादेश, भारत बनाम बांग्लादेश, रोहित शर्मा, टीम इंडिया, विराट कोहली

,



Source link

Trending